21 अप्रैल की महारैली देश के सारे भ्रष्टाचारियों का फैमिली गेट टुगेदर है: प्रतुल शाहदेव

4/19/2024 5:50:16 PM

रांची: 21 अप्रैल को राजधानी रांची की महारैली में पूरे देश के भ्रष्टाचारियों का फैमिली गेट टुगेदर होगा जहां सारे परिवारवादी पार्टियों के लोग जुटेंगे। ये बातें प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कुछ दिनों पहले इसी गठबंधन के लोगों ने अन्याय की बाते कही, पर ये तो बताए कि अन्याय किसने किया। जब राज्य में साढ़े चार साल इनकी सरकार में छह हज़ार से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ। 70 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद जेल में है। उनकी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारों को जितना ठगा यह किसी से छुपा नहीं है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह खुद अन्याय के प्रतीक हैं और तानाशाही की बात करते हैं।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि देश में तानाशाह कौन था। देश में एक ही बार संविधान को सस्पेंड कर आपातकाल लगाया गया है उस समय कांग्रेस की सरकार थी जिसके मुखिया थी इंदिरा गांधी। यह कहते हैं संविधान बचाओ। देश में संविधान का सबसे ज्यादा संशोधन अब तक का जो रिकॉर्ड है वह कांग्रेस की सरकार के काल में है। संविधान में जो 42 वां संशोधन हुआ है जिससे कि 1976 में संशोधन किया गया उसमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट तक के सारे अधिकारों को उनकी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने निलंबित/ सीज करने का काम किया था। इस देश के नागरिकों के मौलिक अधिकार सहित राज्यों तक के अधिकार जो है प्रधानमंत्री में केंद्रित होकर रह गया था और यह लोग तानाशाही की बात कर रहे हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हद तो ये है कि टीएमसी को भी इस रैली में बुला लिया है। जिसने इन्हें एक सीट भी नहीं दिया। 26 कंपनी में से 16 कंपनी के इलेक्टोरल बॉन्ड से 63% पैसे बीजेपी विरोधियों को मिला है। बीजेपी को मात्र 37% बांड मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static