बारात लेकर पहुंचा दूल्हा...लेकिन दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार, वजह सुनकर उड़ जाएंगे होश

Wednesday, May 10, 2023-04:25 PM (IST)

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां ससुराल की तरफ से कम गहने आने पर दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। साथ ही कह दिया कि मैं ये शादी नहीं करूंगी।

गहने कम लाने की वजह से लौटाई बारात
मामला जिले के करमाटांड़ का है। यहां बीती 8 मई को शादी थी। दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे का स्वागत भी अच्छे से हुआ। वरमाला की रस्म भी अच्छी तरह से की गई। इसके बाद फेरे के लिए मंडप तैयार था। दुल्हन को फेरे के लिए लाया गया। पंडित ने मंत्र शुरू किए। इस दौरान दुल्हन पक्ष द्वारा दूल्हे से गहने मांगे गए। कहा जा रहा है कि दूल्हे पक्ष वाले गहने कम लेकर आए, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई। इतना ही नहीं बात दूल्हे के पसंद- नापसंद पर आई और वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही दुल्हन ने भी शादी से मना कर दिया। इस शादी में मौजूद कई लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाया, लेकिन वधू पक्ष के लोग अपनी जिद पर अड़े रहे।

वधू पक्ष के लोगों ने कहा ये...
वधू पक्ष ने बारातियों को वापस लौटने के लिए कह दिया और वर पक्ष के लोग चुपचाप बिना दुल्हन के वापस लौट गए। शादी में आए लोगों को अंदाजा नहीं था कि गहने कम आने की वजह से ये शादी टूट जाएगी। हालांकि वधू पक्ष का कहना था कि उन्हें लड़का पसंद नहीं आया। दूल्हा अधिक उम्र का था इसलिए शादी से इनकार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static