55 हजार न मिलने पर मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, लड़की वालों ने बुला ली पुलिस; फिर जो हुआ...
Saturday, May 10, 2025-11:45 AM (IST)
Palamu News: झारखंड के पलामू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दहेज में 55 हजार रुपये न मिलने पर दूल्हा शादी का मंडप छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने दूल्हे को पकड़कर शादी कराई।
दूल्हे ने दहेज में मांगे 55 हजार रुपये
मामला जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मझौली गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां शादी चल रही थी। इस दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दूल्हे ने दहेज में 55 हजार रुपये की मांग कर ली। दुल्हन पक्ष ने रकम देने से इनकार किया और दूल्हे को समझाया, लेकिन दूल्हा 55 हजार रुपये की मांग पर अड़ा रहा।
पुलिस दूल्हे को पकड़कर कराई शादी
55 हजार रुपये न मिलने पर दूल्हा शादी का मंडप छोड़ कर भाग गया। दूल्हे के परिजन भी मंडप छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस दूल्हे को पकड़कर मंडप में लेकर आई और दुल्हन से शादी कराई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
झारखंड के इस जिले का पुलिस स्टेशन बना सबसे बेहतर, Ranking of Police Station 2025 में मिला चौथा स्थान

