PMLA कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर हाईकोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, आरोप तय करने पर रोक लगाने की मांग

Wednesday, Sep 30, 2026-10:35 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन मामले में विस्तृत सुनवाई नहीं हो सकी। 

हाईकोर्ट में बुधवार को दोपहर 2:15 बजे इस मामले पर सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। याचिका में मांग की गई है कि जब तक ईडी की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। 

पीएमएलए कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में फिलहाल याचिका की स्वीकार्यता यानी मेंटनेबिलिटी के मुद्दे पर सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static