नौजवानों को रोजगार देने की दिशा में सरकार लगातार बढ़ रही है आगे: CM हेमंत

Saturday, May 20, 2023-03:11 PM (IST)

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते शुक्रवार को झारखंड विधानसभा सदस्य- सह -20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ स्टीफन मरांडी के रांची स्थित आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- शादी समारोह में गए थे माता-पिता, अकेली पाकर आरोपियों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
ये भी पढ़ें-​​​​​​​ पर्यटन, कृषि, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय और थाईलैंड के बीच M0U

इस अवसर पर पास्टर क्रिस्टोफर हेम्ब्रम के नेतृत्व में झारखंड की उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य और राज्य वासियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नौजवानों को रोजगार देने की दिशा में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप सभी के आशीर्वाद से झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का हमने संकल्प ले रखा है।

ये भी पढ़ें-​​​​​​​ Bengaluru में कई विपक्षी नेताओं का लगा जमावड़ा, CM पद की शपथ लेने के लिए घर से रवाना हुए सिद्धारमैया
ये भी पढ़ें-​​​​​​​ 16 दिन बाद भी नहीं हो पाया मालोती सोरेन का अंतिम संस्कार, परिजन शव मिलने का कर रहे इंतजार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डॉ स्टीफन मरांडी के लंबी उम्र की प्रार्थना ईश्वर से की। तीन दिवसीय फास्टिंग प्रेयर फेस्टिवल में डॉ स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी प्रो सुहासिनी बेसरा और पुत्री उपासना मरांडी मौजूद रहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static