ओडिशा रेल हादसा: झारखंड के घायलों की मदद के लिए बालासोर पहुंची डॉक्टर सहित 5 लोगों की टीम
Monday, Jun 05, 2023-11:50 AM (IST)

रांचीः ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में घायल झारखंड के लोगों की मदद करने के लिए एक डॉक्टर सहित पांच लोगों की टीम राज्य से रविवार को मौके पर पहुंची।
टीम का नेतृत्व कर रहे झारखंड के श्रम सचिव राजेश कुमार शर्मा ने फोन पर बताया कि टीम को अभी तक पता चला है कि हादसे में झारखंड के दो लोगों की मृत्यु हुई हे जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘हमें दुर्घटना में घायल हुए 35 लोगों की सूची मिली है। उनके अलावा हमें अपने राज्य के 11 लोगों के घायल होने की सूचना है, लेकिन उनकी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
विभिन्न स्रोतों की मदद से उनका पता लगाया जा रहा है।'' शर्मा ने कहा कि झारखंड के गोड्डा जिले के दो लोग इस हादसे में मारे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके शवों को गोड्डा भेजा गया है।''