सूरज दुबे हत्याकांडः सांसद संजय सेठ ने गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग

2/9/2021 5:59:30 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय सेठ ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर झारखंड के सपूत और नौसेना में सेवा दे रहे सूरज दूबे की हत्या की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने का अनुरोध किया है।सांसद सेठ ने मंगलवार को कहा कि देश की नौसेना में सेवा दे रहे झारखंड के होनहार सपूत की चार दिन पूर्व महाराष्ट्र के पालघर में निर्मम हत्या कर दी गई। चेन्नई से अपहरण कर महाराष्ट्र ले जाया गया और फिर उसे वहां जिंदा जला दिया गया। निश्चित रुप से यह मामला बहुत ही गंभीर है। इस घटना से पूरे झारखंड के लोग दुखी है।

सेठ ने कहा कि झारखंड के लोग इस घटना से बहुत ही दुखित है ।परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह मामला इसलिए भी कई सवाल खड़े करता है क्योंकि यह दो राज्यों की सरकार को अपराधियों की चुनौती है। नौ सैनिकों की सुरक्षा करने में दोनों राज्यों की सरकारें विफल रही है। यह महाराष्ट्र सरकार की विफलता का भी परिचायक है। सेठ ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

बता दें कि नौसेना में सेवा दे रहे सूरज दूबे अपने घर से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकले थे इसी दौरान चेन्नई एयरपोटर् से उनका अपहरण कर लिया गया और वहां से 1400 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के पालघर ले जाकर उन्हें जिंदा जला दिया गया। कहने को तो यह अपहरण की घटना लगती है लेकिन इसमें एक गहरी साजिश है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static