असंभव... 13 साल से Jharkhand के सुधांशु ने नहीं पिया पानी, जिंदा रहने की बताई वजह

Saturday, Mar 09, 2024-12:54 PM (IST)

Jamshedpur: 1 दिन में पानी बिए बिना हमारी हालत बेहद खराब हो जाती है। पानी इंसान के जिंदा रहने के लिए काफी जरूरी है। कहा जाता है कि इंसान ऑक्सीजन के बिना 3 मिनट, पानी के बिना 3 दिन और खाने के बिना तीन हफ्ते तक जिंदा रह सकता है, लेकिन जमशेदपुर के एक शख्स ने 13 साल से पानी नहीं पिया।

दरअसल, जिले के टेल्को घोड़ा बांदा के सुधांशु कुमार ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले 13 साल से पानी नहीं पिया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि बगैर पानी पिए वो बिल्कुल स्वस्थ है। सुधांशु कुमार का कहना है कि वो पानी पिए बिना बिल्कुल स्वस्थ है और उन्हें पानी की कमी महसूस भी नहीं होती। सुधांशु का कहना है कि उसने पानी के बिना जिंदा रहना सीख लिया है। कभी-कभी वो दूध पी लेता है। इसके अलावा वो सलाद खाता है।

सुधांशु ने बताया कि वो पूरी तरह से वेजिटेरियन है। अपनी इस खासियत को सुधांशु ने माता रानी का आशीर्वाद बताया। सुधांशु का कहना है कि ये माता रानी की कृपा है कि उसे जिन्दा रहने के लिए पानी की जरुरत नहीं पड़ती। वहीं, सुधांशु से जब पूछा गया कि क्या किसी मेडिकल टीम ने इसकी पुष्टि की है तो इस पर सुधांशु ने बताया कि उसके घर पर कई पत्रकार आ चुके हैं। सुधांशु ने कहा कि चाहे तो घरवालों से भी पूछ सकते हैं। उसने इतने साल से पानी नहीं पिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static