Hazaribagh News: छात्रा ने थाने में खाया जहर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Sunday, Jan 04, 2026-11:31 AM (IST)
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस थाने पहुंची एक युवती ने जहर खा लिया। फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती ने पुलिस स्टेशन में खाया जहर
मामला जिले के महिला थाना का है। बताया जा रहा है कि एक युवती थाना पहुंची। युवती ने थाना प्रभारी से मुलाकात से पहले ही जहर खा लिया। आनन-फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि युवती एमएससी नर्सिंग की छात्रा है। वह रांची स्थित रिम्स में रहकर एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
युवती का कहना है कि युवती के प्रेमी ने लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया। बाद में आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पिछले कुछ समय से युवती मानसिक तनाव से जूझ रही थी। वहीं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

