चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, देवघर निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह की मौत से मचा हड़कंप

Wednesday, Mar 18, 2026-11:43 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एसएसबी के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे कैंप और परिवार में शोक का माहौल है।

खून से लथपथ हालत में पड़े थे प्रह्लाद
जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में एसएसबी के जवान प्रह्लाद कुमार सिंह ने मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां प्रह्लाद खून से लथपथ हालत में पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रह्लाद कुमार सिंह झारखंड के देवघर जिले के महतोडीह गांव के रहने वाले थे और एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात थे।

परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ घंटे पहले तक वह बिल्कुल सामान्य थे। उनके छोटे भाई रोहित कुमार ने बताया कि शाम में उनकी प्रह्लाद से बात हुई थी और वह क्रिकेट खेलने जा रहे थे। सुबह उन्होंने अपने बच्चों से भी बातचीत की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static