भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को हम हर वर्ष ऐसे ही हर्षोल्लास से मनाते रहें: हेमंत सोरेन

8/19/2022 10:27:22 AM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हम भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को इतने हर्षोल्लास से नहीं मना पा रहे थे। 2 साल बाद हम एक साथ फिर से एकत्रित हुए हैं। यह परंपरा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। वह आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही-हांडी प्रतियोगिता के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुशी का दिन है। भगवान श्री कृष्ण हमसब पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें। उनकी कृपा से अगले वर्ष भी हम इसी प्रकार एकत्रित होकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएं। दही-हांडी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 25 फीट और महिला वर्ग के लिए 20 फीट पर हांडी रखी गई, जिसे फोड़ने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से टीम आई थी। प्रत्येक टीम को हांडी फोड़ने के लिए 5 मिनट का समय दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static