हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर विरोध अभियान तेज करने की जरूरत: दीपक प्रकाश

4/9/2021 3:59:25 PM

 

रांचीः भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार के वादा खिलाफी पर राज्य के पारा शिक्षकों, संविदा कर्मियों, होम गार्ड जवानों, सहायक पुलिसकर्मियों, नव चयनित हाई स्कूल के शिक्षकों से राज्य सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का आग्रह किया है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई हेमन्त सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में भी करें विरोध। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड की जनता के साथ झूठ बोलकर, झूठे वादे कर, रंगीन सपने दिखलाकर सत्त्ता पाई, मुख्यमंत्री की कुर्सी प्राप्त किया। आज उन वादों का क्या हुआ। पंचायत सचिव अभ्यार्थियों, पारा शिक्षकों, संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों, होम गार्ड के जवानों, सहायक पुलिसकर्मियों, नव चयनित हाई स्कूल के शिक्षकों से किए गए वादों का क्या हुआ।

वहीं भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती मुख्यमंत्री जी, उन वादों को पूरा करें। अन्यथा यही आंदोलनकारी अभ्यार्थी आपके सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य भर में हेमन्त सरकार के खिलाफ आम जनता में भारी आक्रोश है। मधुपुर उपचुनाव में इसका असर दिखेगा। मधुपुर की जनता ने मन बना लिया है। भाजपा के उम्मीदवार की भारी बहुमत प्राप्त होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static