कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट के बाद भी देश में कम नहीं हो पा रही पेट्रोल-डीजल की कीमत: कांग्रेस

5/14/2021 8:17:52 PM

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम नहीं हो पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि इंटरनेशनल माकेर्ट में थोड़ी से मूल्य वृद्धि पर पेट्रोलियम कंपनियां फटाक से कीमतों में बढ़ोत्तरी कर देती है, लेकिन जब कच्चे तेल की कीमत में गिरावट हो रही है, तब भी इसका लाभ जनता को नहीं मिल पाता। पिछले 8 दिनों में पेट्रोल 1.97 रुपया महंगा हो चुका है, जबकि डीजल की कीमत में 2.22 रुपए का इजाफा हुआ है। यह केंद्र सरकार की दोहन नीति का पोल खोलने करने का काम करता है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, इसलिए पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने पर भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई और अब जब कच्चा तेल सस्ता होने लगा है, तब भी इसका लाभ आम जन को नहीं मिल पा रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि मार्च अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर-ठहर कर चार दिन कटौती हुई और लेकिन चुनाव बीतने के बाद अब एक पखवाड़े में ही 2.22 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। केंद्र सरकार अविलंब बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने का निर्देश तेल कंपनियों को दें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static