झारखंड की बेटी ने राज्य का नाम किया रौशन: अजय नाथ शाहदेव

Friday, Apr 29, 2022-04:43 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड के रातु निवासी कृष्णा लाल रजक एवं नीलम रजक की सुपुत्री स्नेहा हर्ष का चयन उच्च शिक्षा के लिए हॉवर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन के लर्निंग डिज़ाइन, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन में होने पर कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने उनके आवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्नेहा हर्ष को 21 लाख रुपए का स्कॉलरशिप भी मिला है। शाहदेव ने स्नेहा की उपलब्धि की तारीफ करते हुए कहा कि ये हमारे झारखंड के लिए गर्व की बात है। रातु की बेटी ने पूरे देश मे झारखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने स्नेहा और उसके परिवार को इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए बधाई दी उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विलक्षण प्रतिभा की धनी स्नेहा हर्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी हेहल रांची एवं स्नातक लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली से की है। इनके पिता सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी और मां गृहिणी हैं।

स्नेहा ने स्नातक के बाद शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किया है। 2017-18 में फुकुओका वुमेन्स कॉलेज से जापान स्टूडेंट सर्विस आर्गेनाइजेशन की स्कॉलरशिप पर एक साल का रीसर्च स्टडी भी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static