हेमंत सरकार में राज्य की बच्चियां भी नहीं सुरक्षित: भाजपा

8/25/2020 5:15:12 PM

रांचीः भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासनकाल में राज्य की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही पार्टी ने गोड्डा में मूक-बधिर छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार एक बयान जारी कर घटना पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार पर उक्त आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ गोड्डा नहीं बल्की पूरे राज्य को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रहीं अपने माता पिता और दो भाइयों की लाडली 13 वर्षीय मूक बधिर बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म एवं बेरहमी से हुई उसकी हत्या ने झारखंड सरकार की शासन व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

कुमार ने आरोप लगाया कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से बलात्कार, चोरी, डकैती, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में नक्सलियों, उग्रवादियों, दरिंदों, गुंडे-मव्वालियों का राज कायम हो गया है। लड़कियां डर से घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static