विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में भाग लेने के लिए घाना रवाना

Sunday, Oct 01, 2023-03:13 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए आज दिल्ली से पश्चिम अफ्रीका के घाना गणराज्य के लिए रवाना हुए।

अध्यक्ष के प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं सदस्य निरल पुरती भी शामिल है और वह भी उनके साथ सम्मेलन में भाग लेने विदेश गए हैं। वह इस सम्मेलन आब्जर्वर के रूप में भाग लेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन 30 सितंबर से 06 अक्टूबर 2023 तक घाना गणराज के अकरा में निर्धारित है।

अध्यक्ष महतो राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में प्लेनरी सेशन में अपना व्याख्यान भी प्रस्तुत करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static