बहन की हुई मौत, 5 दिनों तक घर में पड़ा रहा शव; मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में किया अंतिम संस्कार

Wednesday, Apr 15, 2026-03:25 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद उसका शव 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार
मामला जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सीआईएमएफआर (CIMFR) के रिटायर्ड वैज्ञानिक संगीत कुमार की तलाकशुदा बेटी लिपिका की मौत 8 तारीख को हुई थी। वह बार-बार शौचालय जा रही थी। ऐसे में उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। लिपिका की मौत की जानकारी उसके भाई को हुई। लिपिका के भाई ने कहा कि उसकी बहन के शव में कीड़े पड़ गए थे। किसी ने उसकी मदद नहीं की इसलिए उसने तकिया, रजाई और कंबल से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब घर से तेज बदबू और जलने की दुर्गंध आने लगी तभी लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत ने कहा कि बाथरूम में एक जली हुई लाश मिली है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ज्यादा कुछ पता चलेगा। पुलिस अभी जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static