अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, 8 किलो गांजा किया बरामद

Thursday, Aug 28, 2025-10:21 AM (IST)

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने बीते बुधवार को अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की और 8 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राउरकेला से रांची की ओर जाने वाली एक यात्री बस के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और बांसजोर क्षेत्र में चेक नाका लगाया गया। जांच के दौरान राउरकेला से रांची जा रही यात्री बस को रोका गया। बस की तलाशी लेने पर एक यात्री के बैग से कुल 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति वीरेंद्र ओझा थाना अकोढ़ी गोला, जिला रोहतास (बिहार) का रहने वाला है।

सिमडेगा पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजा समेत पूरी बस को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में बांसजोर ओपी थाना में सुसंगत धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static