सिमडेगाः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

8/1/2020 4:22:14 PM

सिमडेगाः झारखंड में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिसनेबताया कि कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ पर अघरमा गांव के निकट शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। मृतक महिला की पहचान अनास्तासिया टेटे (35) के रूप में की गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि अनास्तासिया और उसका जीजा अजीत किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान कोलेबिरा-रांची मार्ग पर एक वाहन की चपेट में आने से अनास्तासिया की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बीच घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। हालांकि, हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम को खत्म कराया। इसके बाद शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static