Road Accident: अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में गिरी...1 की मौत, 11 घायल
Sunday, Apr 09, 2023-12:22 PM (IST)

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में 2 दर्दनाक सड़क हादसे हो गए हैं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand: भाजपा 11 अप्रैल को प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का करेगी घेराव
ये भी पढ़ें- कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: देवघर में कोविड के 13 केस एक्टिव, मरीजों को किया जा रहा क्वारंटीन
एक हादसे में 1 की मौत, 11 घायल
बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार देर रात को नव दंपत्ति और उसके परिवार के सदस्य बस से काटकमडाग से बरकागांव जा रहे थे। इस दौरान चालक किसी गड़बड़ी की वजह से वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- बोकारो में काफी संख्या में हथियारबंद के साथ पहुंचे नक्सली... JCB मशीन में लगाई आग, ग्रामीणों को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें- Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की कोविड रोधी टीकों की 50,000 खुराक उपलब्ध कराए जाने की मांग
दूसरे हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
वहीं, दूसरे हादसे में बरकाठा में 2 ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से कोलकाता जा रहा था। इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें हजारीबाग चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों हादसे शुक्रवार देर रात को हुए।