रांची के नामकुम में सड़क हादसा, स्कार्पियों और ट्रक की जोरदार भिंड़त; 1 की मौत

Tuesday, Mar 25, 2025-12:03 PM (IST)

Ranchi Road Accident: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम के जमशेदपुर-रांची रोड़ पर रायसा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियों ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची से जमशेदपुर जा रही स्कार्पियों ने ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में स्कार्पियों चालक की स्टेयरिंग में फंसकर मौत हो गई। आगे की सीट पर बैठा शख्स भी बुरी तरह जख्मी हो गया। इस हादसे में स्कार्पियों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static