लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की गई जान; मचा कोहराम

Monday, Dec 15, 2025-08:41 AM (IST)

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन से टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कुडू थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ब्लॉक मोर के पास हुई। मृतकों की पहचान कुडू मस्जिद चौक के स्थानीय जनरल स्टोर मालिक सत्येंद्र साहू (39) और बिहार के गया जिले के केवला निवासी चालक राजेश यादव (45) के रूप में हुई है। 

कुडू थाने के प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार ने बताया, "इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।" पुलिस ने बताया कि दोनों कथित तौर पर सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल चालक बिट्टू सिंह (25) हाता टोली का निवासी है और उसका इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static