झारखंड में हादसा: एक-एक करके धमाकों के साथ फटे 20 गैस सिलेंडर, बुरी तरह झुलसे लोग; सामने आई घटना की वजह

Wednesday, Mar 04, 2026-09:54 AM (IST)

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के सिवानडीह आजाद नगर के बीच स्थित यू पी टेंट हाउस में बीते मंगलवार की रात शॉर्ट सकिर्ट से लगी आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।

यातायात पूरी तरह ठप
टेंट हाउस में रखे 20 गैस से भरे सिलेंडर एक-एक करके धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास के दो घर और कई दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए। दुकानदार गैस सिलेंडर भरकर डिलीवरी का कारोबार करता था। आग लगते ही सिलेंडरों के लगातार ब्लास्ट से आग की लपटें तेज हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही छह दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

2 लोगों की हालत गंभीर
माराफारी थाना पुलिस, डीएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर गैस सिलेंडरों की अवैध भंडारण की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने क्षेत्र खाली कर लिया, वरना बड़े हादसे का अंदेशा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static