चतरा की ''मौत की घाटी'' पर भयानक सड़क हादसा: कंटेनर के पलटने से 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, एक व्यक्ति ने गंवा दी जान

Friday, Mar 13, 2026-12:50 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले की संघरी घाटी आज सुबह एक भयानक सड़क हादसे का गवाह बनी। आजोरी थाना इलाके में घटित इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई वाहन आपस में टकरा गए।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत 
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह घाटी के एक मोड़ पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके पीछे से आ रहे लगभग छह हाइवा और ट्रक भी आपस में भिड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई, जबकि सड़क पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

संघरी घाटी बनी ‘किलर जोन’
हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाना शुरू किया, लेकिन घाटी की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण यातायात बहाल करने में काफी समय लग रहा है। इस घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के विधायक जनार्दन पासवान ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संघरी घाटी अब ‘किलर जोन’ बन गई है। विधायक पासवान आज विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और सरकार से मांग करेंगे कि मोड़ चौड़ा किया जाए और भारी वाहनों की गति पर सख्त नियम लागू किए जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static