Jharkhand Weather: झारखंड में रिकॉर्डतोड़ ठंड! माइनस में मैक्लुस्कीगंज में पारा, घास, पत्तों व वाहनों पर जमी बर्फ की चादर

Thursday, Jan 08, 2026-10:50 AM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में इस समय रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस में चला गया है।

8 जनवरी को इन जिलों में शीतलहर की स्थिति
जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जिसके चलते सुबह के समय ओस की बूंदें जम गईं और घास, पत्तों व वाहनों पर बर्फ जैसी सफेद परत नजर आई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 8 जनवरी को दक्षिणी झारखंड (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां), उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र (पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार) और मध्य भाग (रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, बोकारो) में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

10 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 10 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static