झारखंड में 24 और 25 फरवरी को बारिश! इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बूंदाबांदी, बादल रहने के बावजूद भी रहेगी गर्मी

Saturday, Feb 21, 2026-11:39 AM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में 24 और 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

PunjabKesari

दक्षिणी और मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिणी और मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी रांची सहित खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जैसे मध्य जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ मौसम बदल सकता है। हालांकि राज्य के उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में फिलहाल तेज या व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। यहां सुबह के समय हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है।

PunjabKesari

दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी 
मौसम विभाग का कहना है कि बादल रहने के बावजूद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिणी झारखंड में हल्की बारिश से शाम का मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की हि


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static