Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ी गर्मी, 34 डिग्री पहुंचा तापमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

Sunday, Mar 01, 2026-03:46 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज अभी बदल रहा है। एक तरफ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात के समय कुछ इलाकों में अभी भी ठंडक महसूस होती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

PunjabKesari

रात और दिन का तापमान

रांची, खूंटी, लोहरदगा जैसे जिलों में रात के समय लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री के आसपास था, लेकिन आज के लिए तापमान बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, दिन का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पलामू, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में जंगलों की वजह से पहले तापमान थोड़ा कम रहता था, लेकिन अब यहां भी गर्मी महसूस होने लगी है। उदाहरण के लिए लोहरदगा में जहां कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था, आज यह 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

दक्षिण और पूर्वी जिलों में भी बढ़ोतरी

पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अब इन जगहों का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जगह चाईबासा रही, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लोहरदगा सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा और रात में ठंडी हवा ने राहत दी।

PunjabKesari

होली पर मौसम

आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज धूप और उमस रहेगी, जबकि शाम में हल्की ठंडी हवा चलेगी। यानी होली के दिन मौसम गर्म रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static