Rangoli Designs For Chhath Puja: खरना के दिन घर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, ठहर जाएगी सभी की नजरें
Sunday, Oct 26, 2025-12:50 PM (IST)
Chhath Puja Rangoli Designs: बीते शनिवार से छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। इस साल छठ पूजा की शुरुआत आज 25 अक्टूबर से हुई और समापन 28 अक्टूबर को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा। छठ पूजा एक प्रमुख भारतीय त्योहार है जिसे खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और इसका समापन सूर्यदेव को सुबह अर्घ्य देने के साथ होता है। इन 4 दिनों में घर के आंगन, मंदिर और मोहल्ले की गलियों में एक से बढ़कर एक रंगोली देखने को मिलती है। अगर आपको भी छठ के मौके पर रंगोली बनानी है तो आप यहां से सुंदर सुंदर डिजाइन देख सकते हैं।

छठ पूजा के मौके पर सूर्यदेव वाली रंगोली जरूर बनाई जाती है। यहां देखें कैसे व्रती महिला को रंगोली में सूर्यदेव को अर्घ्य देता हुआ दिखाया गया है। इस तरह की रंगोली शुभ मानी जाती है।

आप चाहें तो सुपली और सूर्य वाली रंगोली भी छठ के खास मौके पर बना सकते हैं। सुपली में ही फल रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। ये रंगोली छठ की विधि को दर्शाती है।

अगर आपको सिंपल डिजाइन चाहिए तो कलश वाली रंगोली आपके लिए बेस्ट है। इस तरह की रंगोली देखने में बड़ी प्यारी लगती है। छठ पूजा के दिन ये रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी।

छठ पर अगर रंग-बिरंगी रंगोली बनानी है तो आप इस तरह की रंगोली के डिजाइन को देखें। ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। ये डिजाइन त्योहार के रंग में चार चांद लगा देगा और इसे बनाना भी आसान है।

अगर आपको भरी-भरी रंगोली पसंद है तो आप इस तरह की रंगोली बनाएं। ये डिजाइन गली-मोहल्ले में बनाई जाए तो लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं।
इसके अलावा और भी कई डिजाइन्स हैं:-





