पहले दो ट्रांसजेंडर को कार से उड़ाया, फिर पुलिस वाहनों पर भी चढ़ाई गाड़ी; जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने आरोपी को धरा

Tuesday, Feb 10, 2026-01:46 PM (IST)

Jharkhand News : झारखंड के रांची में दो 'ट्रांसजेंडर' को कार से टक्कर मारने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के अंतर्गत एक इलाके में सोमवार देर रात करीब तीन बजे यह घटना हुई। 

पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने बताया कि आरोपियों ने कहासुनी के बाद दो 'ट्रांसजेंडर' को निशाना बनाया और जानबूझकर उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एक पीड़ित की हड्डी टूट गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, ''जब पुलिस मौके पर पहुंची और अवरोधक लगाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने अपने चार पहिया वाहन से पुलिस वाहनों को टक्कर मार दी और सुरक्षाकर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की।'' 

राणा ने कहा, ''जनता की सुरक्षा और आत्मरक्षा के मकसद से पुलिस ने वाहन को रोकने के लिए गोलियां चलाईं, जिस दौरान आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति की कमर में गोली लगी।'' दोनों पीड़ितों और घायल आरोपी का इलाज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static