Jamshedpur News: कई दिनों से घर से आ रही थी तेज दुर्गंध, पुलिस ने कमरे का तोड़ा दरवाजा, मंजर देखकर दहल उठे लोग

Friday, Feb 06, 2026-12:39 PM (IST)

Jamshedpur News: बलरामपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक सदर अस्पताल मोड़ के पास एक किराए के मकान से एक रेल कर्मचारी का फंदे से लटका हुआ, सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जितेन महतो (25) के रूप में हुई है, जो बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालडी गांव का रहने वाला था।

फंदे से लटका हुआ मिला रेल कर्मचारी का शव 
मृतक बराभूम रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर कार्यरत था। नौकरी के सिलसिले में वह बलरामपुर ब्लॉक सदर अस्पताल मोड़ के पास एक किराए के मकान में अकेला रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से मकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर देखा, जहां जितेन महतो का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

शव काफी हद तक सड़ चुका था
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत करीब 4 से 5 दिन पहले हो चुकी थी। शव काफी हद तक सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static