Ranchi: बेटी की शादी से पहले ही चोरों ने उड़ाए 22 लाख के गहने, गंगा स्नान को गया था परिवार

3/10/2021 12:50:58 PM

रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने बड़ी बारदात को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने रिटायर्ड सीसीएलकर्मी आरआर चटर्जी के बंद कमरे से लगभग 22 लाख के गहने, 50,000 नगद और एक लाख के कपड़े पर हाथ साफ किया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हांथ-पांव फूल गए। फानन-फानन में पहुंची पुलिस और एफएसल के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की पड़ताल की, लेकिन अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

दरअसल, रिटायर्ड सीसीएलकर्मी आरआर चटर्जी अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा स्नान के लिए बनारस गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब वे घर लौटे तो आवाक रह गए। चटर्जी के अनुसार घर के एक कमरे की लाइट जली हुई थी लेकिन गेट बंद था। अंदर जाने पर देखा तो घर के ग्रिल का ताला टूटा पड़ा था और सारा सामान बिखरा हुआ था। आर आर चटर्जी की पत्नी भी रिम्स गायनिक इंचार्ज थी जो अब रिटायर्ड हो गई हैं। दंपत्ति ने बताया कि बेटी की शादी तय हुई थी और उसी की तैयारी में उनके घर में कीमती गहने और कपड़े थे। जिनपर चोरों ने हाथ साफ किया है। इतना ही नहीं चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी को भी अपने साथ ले गए।

वहीं इस घटना को देखने के बाद दंपत्ति का कहना है कि वारदात के पीछे किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ है जो घर से अच्छी तरह से परिचित था और उन्हें यह पता था कि घर में समान कहां-कहां था। हालांकि, अभी तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि चोरों के सुराग के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static