Jharkhand News... कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि

Thursday, May 22, 2025-11:04 AM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी झारखंड की जनता को सदैव याद रहेंगे। देश में शांति और एकता को बहाल रखने के लिए अखंड भारत के सपनों को साकार रखने के लिए उनकी दी गई शहादत को देश सदैव याद रखेगा।

वक्ताओं ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों एवं दूसरे समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है, ऐसा उद्गार राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में प्रकट किया था। राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्रित्व काल में योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे। पंचायती राज स्थापित करने का उनका सपना आज भी झारखंड में अधूरा है जिसे पूरा करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत उन्हीं की देन है। वक्ताओं ने स्व0 राजीव गांधी के सत्ता विकेन्द्रीकरण का विस्तार से चर्चा की। राजीव गांधी का यह सपना था कि गांवों में बसने वाले भारत कायाकल्प तभी हो सकता है जब पंचायतों के माध्यम से चुने हुए जनप्रतिनिधियों के हाथों से सत्ता संचालित होगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, अनुकुल मिश्रा, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलको, सोनल शांति, गजेंद्र सिंह , जगदीश साहू, खुर्शीद हसन रूमी, राजन वर्मा सूर्यकांत शुक्ला, अख्तर अली, हुसैन खान, अजय सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी, मो सफार, राजू राम, त्रिभूवन, प्रभात कुमार, राजू वर्मा, राखी कौर, चन्द्र रश्मिी पिंगुवा, अनवर हुसैन, उषा खलखो, रिया तुलिका आदि शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static