झारखंड में प्री मानसून बारिश शुरु, कई जिलों में तेज वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

6/20/2024 12:34:04 PM

रांची: राज्य में मानसून (Monsoon) का काउंटडाउन (Countdown) शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून यानी आज भी पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे। वहीं 2-3 दिनों में मानसून भी राज्य में दस्तक दे सकता है।

PunjabKesari

राजधानी रांची में बीते बुधवार को दिनभर काले बादल छाए रहे और तापमान 40 से गिरकर 37 पहुंच चुका है जबकि रात में यह आंकड़ा 30 के नीचे पहुंच चुका है। अब लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। बूंदाबांदी के बाद रात में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही हवा ने काफी राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 20 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिण हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने आमजनों को मौसम के बदलते तेवर से सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं कोल्हान और संताल परगना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा भी चलेगी। राज्य में हल्की बारिश तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static