नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, PLFI के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

6/17/2021 5:41:58 PM

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहरदगा जिले के कुडू थाना पुलिस ने नक्सली संगठन पीपुल्स लबिरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रिंयका मीना ने की है। उन्होंने बताया कि हथियारों से लैस पीएलएफआइ के चार नक्सली झारखंड के सिमडेगा में बैंक लूटने जा रहे थे।

इसी बीच सभी उग्रवादी लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के एक ढाबा पर रुके थे। इसकी भनक पुलि‍स को लगी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहरदगा पुलिस ने उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। छानबीन में इनके पास से हथियार और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में ही सिमडेगा में बैंक लूटने जाने की बात पता चली। बताया जाता है कि पीएलएफआइ के सभी उग्रवादी कुडू-रांची मुख्य पथ में स्थित एक ढाबा में खाना खा रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तुरंत टीम गठित करते हुए ढाबा में छापेमारी की। यहां पर पुलिस टीम को देखकर उग्रवादियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए सभी चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादी रांची जिले के मांडर, बुंडू, बेड़ो और नरकोपी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी तलाशी लेने के बाद कई हथियार और करतूस बरामद किए गए हैं।

पीएलएफआइ के उग्रवादी सिमडेगा जिला क्षेत्र में बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने उग्रवादियों को धर दबोचा है। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्टल, दो देसी कट्टा, 9 एमएम की दो, 315 की 5 गोली सहित एक टीवीएस अपाची रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 01सीएफ़ - 3992 और एक हीरो होंडा पैशन प्रो संख्या जेएच 01सी डब्ल्यू - 3442 भी बरामद किया है। एसडीपीओ वीएन सिंह ने रांची जिले के मांडर थाना अंतर्गत मुरकुनि टांगर बसली निवासी सिराजुद्दीन अंसारी का पुत्र सोनू अंसारी 26 वर्ष, बेड़ो थाना क्षेत्र के गडरी निवासी सोमरा उरांव का पुत्र विकास उरांव 22, नरकोपि थाना क्षेत्र के तुतलो गांव निवासी भोला बैठा का पुत्र भरत बैठा 19 और विशेश्वर चौबे का पुत्र प्रकाश चौबे (27 वर्ष) को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static