झारखंड में जुआरियों पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, चार कर्मी जख्मी

11/6/2021 3:52:35 PM

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्व सिंहभूम जिले में जुआरियों का पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर कुछ लोगों के समूह ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बृहस्पतिवार की रात दिवाली के मौके पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, तो पुलिस की एक टीम कोवाली गांव के पास हाट बाजार में छापा मारने गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे तो उनका पीछा किया गया। इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें चार कर्मी जख्मी हो गए।

घायलों में कोवाली थाने के प्रभारी अधिकारी अमित कुमार रविदास भी शामिल हैं। हमले में हवलदार ओमप्रकाश मंडल के सिर पर गहरी चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। देश के कई राज्यों में कई लोग दिवाली के मौके पर कार्ड और जुआ खेलते हैं। हालांकि, यह गैर कानूनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static