लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर जनता ने PM मोदी के विरुद्ध दिया करारा जवाब: सुप्रियो भट्टाचार्य

Wednesday, Jun 05, 2024-01:15 PM (IST)

रांची: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 18वीं लोकसभा का चुनाव आज संपन्न हो गया है। संपन्न चुनाव के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की भी रक्षा हो गयी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर देश की जनता ने पीएम मोदी के विरुद्ध करारा जवाब दिया है। इसके लिए देश की जनता बधाई की पात्र है।

"हमें मालूम है कि मोदी जी में नैतिकता नहीं है"
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश के युवा, किसान, बेरोजगार, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलित, आदिवासियों ने मोदी का प्रतिकार करने का काम किया। इस चुनाव में मोदी के अहंकार पर लोगों ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें मालूम है कि मोदी जी में नैतिकता नहीं है। यदि भाजपा में नैतिकता है तो सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी को इस अहंकारी व्यक्ति को, इस तानाशाही प्रवृत्ति के व्यक्ति को, अपने दल से अलग करना चाहिए।

"भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा छू नहीं पाई"
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वाराणसी की जनता ने अपने सांसद को हराने का काम किया। वाराणसी में मोदी को वहां के प्रशासन ने जिताने का काम किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी के अगल-बगल की सभी सीटों को सपा ने जीतने का काम किया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जो कहते थे ना 56 इंच का सीना, हाथ उनके टूट गए हैं, पैर उनके लड खडा रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा छू नहीं पाई। वहीं कल्पना सोरेन की जीत पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कल्पना सोरेन की जीत ने हमारे कार्यकर्ताओं के बीच में बहुत बड़े उत्साह और एक ऊर्जा का प्रवाह किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static