सिमडेगाः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत, परिजनों में फैला मातम

6/22/2021 2:21:42 PM

 

सिमडेगाः झारखंड में सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसके बाद मृतक के परिजनों में मातम फैल गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सिमडेगा के इस्लामपुर निवासी इस्लामुल अंसारी अपने घर से ठेठईटांगर की ओर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में इस्लामुउल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static