20वीं शादी की सालगिरह पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, बच्चों संग लिया आशीर्वाद

Saturday, Feb 07, 2026-04:32 PM (IST)

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने विधिवत पूजा-अर्चना की और माथा टेककर मां का आशीवार्द लिया। इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली व उन्नति की भी कामना की। हेमंत सोरेन नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाया। धार्मिक पुरोहितों ने परंपरा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

PunjabKesari

बता दें कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का विवाह 7 फरवरी 2006 को हुआ था। तब से लेकर आज तक दोनों का साथ मजबूत और प्रेरणादायक माना जाता है। शादी के बाद से ही कल्पना सोरेन ने हर परिस्थिति में अपने पति का साथ निभाया है। वे केवल एक जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन में भी उनकी मजबूत सहायक रही हैं। राजनीतिक और पारिवारिक जीवन में कल्पना सोरेन की भूमिका को अहम माना जाता है। सोरेन परिवार में उन्हें अक्सर “लेडी लक” के रूप में देखा जाता है, जिन्होंने मुश्किल समय में भी हेमंत सोरेन का हौसला बढ़ाया। बताया जाता है कि कल्पना सोरेन से सोरेन परिवार की पहली मुलाकात ओडिशा में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। यह शादी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बेटी की थी। उसी समारोह में दोनों परिवारों की जान-पहचान हुई और आपसी सहमति के बाद हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का विवाह तय हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static