भाजपा ने बदली झारखंड बंद की तारीख, इस कारण लिया गया फैसला

Thursday, Apr 02, 2026-10:15 AM (IST)

Jharkhand News: गुड फ्राइडे को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने पहले घोषित झारखंड बंद की तारीख बदल दी है। अब पार्टी 4 अप्रैल को बंद करेगी और 3 अप्रैल को राज्यभर में मशाल जुलूस निकालेगी।

गुड फ्राइडे के चलते भाजपा ने बदली झारखंड बंद की तारीख
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने बताया कि गुड फ्राइडे के कारण पार्टी ने झारखंड बंद की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह बंद 3 अप्रैल को होना था, लेकिन अब इसे 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में बाधा नहीं डालना चाहती। इसलिए यह फैसला लिया गया है। पार्टी ने तय किया है कि 3 अप्रैल को राज्य के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके जरिए भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगी।

"झारखंड में अपराध बढ़ रहे हैं"
आदित्य साहू ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में अपराध बढ़ रहे हैं, खासकर महिलाओं के खिलाफ घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने 24 मार्च को हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव में हुई घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 4 अप्रैल के झारखंड बंद के जरिए भाजपा जनता की आवाज उठाएगी और राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static