मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचे रघुवर दास, बोले- झारखंड के हर गरीब तक पहुंचे विकास की किरण

2/15/2021 10:19:33 AM

 

रामगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंच कर मां से राज्य के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

दास ने मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंच कर विधिवत रूप से मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संपूर्ण राज्य के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजन के पश्चात उन्होंने नारियल फोड़कर मंदिर के पुजारी असीम पंडा से रक्षासूत्र भी बंधवाया। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, ‘‘मां छिन्नमस्तिके से आशीर्वाद लेने रजरप्पा मंदिर आया हूं। मां भगवती के दर्शन करके मन को काफी अच्छा लगा।

रघुवर ने कहा कि मां भगवती से कामना करता हूं कि झारखंड के हर गरीब तक विकास की किरण पहुंचे।' मां की पूजा-अर्चना करने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री रजरप्पा मंदिर परिसर के दूसरे छोर में अवस्थित हरेराम ब्रह्मचारी उफर् बोरिया बाबा के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बोरिया बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम स्थल का अवलोकन किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static