BJP नेता की हत्या को लेकर Ranchi के अधिकतर स्कूलों में लगा रहा ताला, जानें कहां कितना दिखा बंद का असर
Thursday, Mar 27, 2025-02:10 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के कांके में बीते बुधवार को बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में बीजेपी ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसके चलते आज रांची के कई स्कूल बंद दिखे। जिन स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं। केवल वही स्कूल खुले थे। स्कूल, कॉलेज और बैंक के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों पर भी बंद का असर दिख रहा।
डोरंडा बंद के कारण रांची शहर में बस सेवाएं प्रभावित हुई। ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन भी कम रहा। हालांकि, कुछ ऑटो और ई-रिक्शा चल रहे थे, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। इमरजेंसी सेवाओं को जाम से मुक्त रखा गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम किया गया। एंबुलेंस, परीक्षा देने जाने वाले लोगों और बीमार लोगों को जाम से निकाला गया।
झारखंड बंद के दौरान रांची की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों की आवाजाही कम है। बैंक और सरकारी दफ्तरों पर भी बंद का असर दिख रहा है। कोकर के डिसलरी पुल के पास बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम कर दिया। कोकर के मुख्य चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर डटे दिखे। बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या को लेकर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। आज के बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।