सिरम टोली फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आज Ranchi बंद, सड़कों पर उतरे समर्थक; कई जगहों पर आगजनी कर लगाया जाम

Saturday, Mar 22, 2025-01:39 PM (IST)

Jharkhand News: रांची में सिरम टोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर आज रांची बंद बुलाया गया है। इस बंद का नेतृत्व सिरम टोली बचाओ मोर्चा कर रहा है। मोर्चा ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षा देने वाले छात्र, एंबुलेंस और दवा दुकानों को बंद से छूट दी जाएगी। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने रांची के नागरिकों से शांतिपूर्ण बंद में सहयोग करने की अपील की है।

सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण विवाद को लेकर बुलाया गया रांची बंद का असर कई इलाकों में दिखने लगा है। लोवाडीह चौक के पास बंद समर्थकों ने आने- जाने वाले वाहनों को रोक दिया है। वे जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। वहीं, कांके में भी यही स्थिति है।

बंद समर्थकों ने मुख्य सड़क पर आवागमन रोक दिया। मुख्य चौक चौराहों की दुकानें बंद हैं। वहीं, सिरम टोली चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले ऑटो रिक्शा का परिचालन सामान्य दिनों की तरह ही है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी आगजनी कर कई जगहों पर सड़क जाम किया गया है। सरना समिति के सदस्यों ने टायर जलाकर लोवाडीह थाना क्षेत्र में सड़क को जाम किया। कांके चौक पर पड़हा के बैनर तले आदिवासी संगठनों ने विरोध किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static