देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में 9 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगें वामदलों के कार्यकर्ता

Sunday, Jul 06, 2025-04:54 PM (IST)

रांची: मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड और मेहनतकशों के अन्य 17 सूत्री मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हो रही 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल का वामदलों ने समर्थन किए जाने का ऐलान किया है।

9 जुलाई को हड़ताल के समर्थन में वामदलों के कार्यकर्ता पूरे झारखंड में सड़कों पर उतरेंगें। श्रमिक वर्ग की इस देशव्यापी कार्रवाई को झारखंड में सफल बनाने के लिए वामदलों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव से मुलाकात कर हड़ताल को समर्थन दिए जाने की अपील की है। चुंकि राष्ट्रीय जनता दल का महाधिवेशन चल रहा है, इसलिए राजद के प्रदेश अध्यक्ष से भेंट नहीं हो सकी, लेकिन टेलिफ़ोन पर बातचीत हुई है।

इन पाटिर्यों ने देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करने और 9 जुलाई को अपने - अपने कार्यकर्ताओं से झारखंड में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का निर्देश जारी किए जाने की बात कही है। झारखंड के धर्मनिरपेक्ष पाटिर्यों के राज्य नेतृत्व से मुलाकात करने गए शिष्टमंडल में वामदलों की ओर से प्रकाश विप्लव, सुभेंदु सेन, अजय सिंह, समीर दास और अमल आजाद शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static