कांग्रेस प्रभारी एवं CM हेमंत के बीच हुई बैठक, 9 सदस्यीय समन्वय समिति के गठन का लिया निर्णय

6/2/2022 11:47:11 AM

 

रांचीः झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच आज हुई बैठक में 9 सदस्यीय समन्वय समिति के गठन का निर्णय हुआ। इस समिति के अध्यक्ष झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन होंगे।

बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पार्टी विधायक दल नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि गठबंधन में समन्वय और संवाद को और बेहतर बनाने के लिए इस समन्वय समिति का गठन हुआ है यह समिति राज्य सरकार के द्वारा की जाने वाले राजनैतिक नियुक्तियों का निर्णय एवं राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी करेगी।

साथ ही साथ कामन मिनिमम प्रोग्राम के सन्दर्भ में निर्णय लेगी। शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शीघ्र ही इस समिति की बैठक होगी जिसमें उपरोक्त विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे। समिति के सदस्यों के नाम निम्नांकित हैं- आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, सत्यानन्द भोक्ता, सरफराज अहमद,बंधु तिर्की, फागु बेसरा, बिनोद पांडेय और योगेन्द्र महतो। वार्ता नननन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static