रांची में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने चित्र पर किया माल्यार्पण
Saturday, Feb 22, 2025-05:44 PM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में महान शिक्षाविद मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें महान शिक्षाविद एवं एक राष्ट्रवादी राजनेता बताया। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता के बाद वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना उनके सबसे अविस्मरणीय कार्यों में से एक है। देश में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। मौलाना आजाद स्वतंत्रता की लड़ाई के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वह एक बेहतरीन पत्रकार और लेखक भी थे। देश के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। रांची से भी मौलाना साहब का अटूट रिश्ता रहा। यहां भी उन्होंने शिक्षण संस्थानों की स्थापना की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया, कई संस्थान आज भी अपने गौरवशाली अतीत के साथ चल रहे हैं।
कार्यक्रम में राकेश सिन्हा,सोनल शांति, जगदीश साहु राजेन वर्मा, डॉ0 कुमार राजा, नेली नाथन, गुंजन सिंह, छोटू सिंह, मनोज सहाय पिंकू, शहबाज अहमद, दिनेश लाल सिन्हा, भरत किशोर राउत, प्रभात कुमार, अनिल कुमार सिंह, अजय सिंह सहित अनेक कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।