Valentine Day: रांची की इन खूबसूरत जगहों पर अपने प्यार का करें इजहार, खूबसूरत दृश्य देखकर खुशी से गले लगा लेगी पार्टनर!
Saturday, Feb 08, 2025-05:26 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_17_25_484385042valentineday.jpg)
Valentine Day: बीते शुक्रवार को वेलेंटाइन डे वीक शुरू हो चुका है। आज वेलेंटाइन डे (Valentine Day) वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे को प्यार का इजहार करते हैं। वहीं, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाया जाएगा। अगर आप भी इस दिन अपने पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।
दिल शेप वाली घाटी है पतरातू घाटी
रांची के धुर्वा में स्थित धुर्वा डैम पर दूर-दूर से कपल्स शाम के समय यहां का मनोरम सनसेट देखने के लिए आते हैं। रांची के कांके में स्थित कांके डैम भी कपल्स को काफी पसंद आता है। यहां सनराइज के खूबसूरत नजारे के साथ आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। यहां भीड़ कम और शांति ज्यादा रहती है।
वहीं, पतरातू घाटी की बात करें तो यहां दिल शेप वाली घाटी में अपने पार्टनर से दिल की बात बताकर उसे प्रपोज कर सकते हैं।
रॉक गार्डन रांची के खूबसूरत जगहों में से एक
कांके डैम के पास ही स्थित रॉक गार्डन भी रांची के खूबसूरत जगहों में से एक है। चट्टानों से बने इस गार्डन से कांके डैम का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। यहां लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करने के साथ-साथ खूबसूरत फोटोशूट भी करवाते हैं।
रॉक गार्डन के अंदर एक खूबसूरत रस्सी का झूला है जिसे प्रपोजिंग पॉइंट भी कहते हैं। यह काफी खूबसूरत और शानदार है। इसके पीछे कांके डैम का खूबसूरत नजारा भी दिखता है।
वहीं, रांची के राजभवन के पास स्थित नक्षत्र वन की बात करें तो यहां रंग -बिरंगे गुलाब के पौधे और कपल्स को मिलने वाली प्राइवेसी के कारण लोग यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं।