रांची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी और मुंशी Suspend, जानें क्यों लिया गया सख्त Action
Tuesday, Dec 02, 2025-04:32 PM (IST)
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के मामले में थाना प्रभारी अशोक कुमार और मुंशी परशुराम को निलंबित (Jharkhand Police News) कर दिया गया है। रांची आईजी और एसएसपी द्वारा की गई जांच में दोनों पर युवक के परिजनों से रिश्वत लेने और उन्हें प्रताड़ति करने के गंभीर आरोप साबित हुए।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक की मौत के बाद परिजन थाने पहुंचे थे। वहां थानेदार अशोक कुमार और मुंशी परशुराम ने मामले को दबाने के लिए परिजनों से पैसे की मांग की। परिजनों ने रिश्वत नहीं देने पर उन्हें धमकाया और अपमानित किया। शिकायत मिलने पर रांची के वरिष्ठ अधिकारीयों ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच व कारर्वाई रांची आईजी और एसएसपी ने व्यक्तिगत रूप से थाने का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट में रिश्वतखोरी और कदाचार के स्पष्ट प्रमाण मिले। इसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। डीजीपी कार्यालय से भी इस मामले में सख्त निर्देश जारी हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि विभागीय जांच आगे जारी रहेगी।

