लव जिहाद मामला: झारखंड पुलिस ने मुंबई में रह रही मॉडल को बुलाया रांची, पीड़िता की होगी मेडिकल जांच

6/5/2023 2:47:04 PM

Ranchi: रांची लव जिहाद मामले (Love Jihad Ranchi) में झारखंड पुलिस ने मुंबई में रह रही पीड़िता मॉडल को रांची (Ranchi) बुलाया है। पुलिस का कहना है कि मामला रांची में दर्ज है। ऐसे में पीड़िता मॉडल की मेडिकल जांच रांची में की जाएगी। इसलिए उसे नोटिस भेज कर रांची आने को कहा गया है। वहीं, मॉडल पुलिस को 3 से 4 दिनों में रांची आने की बात कह रही है।

तनवीर अख्तर की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस 
दूसरी ओर झारखंड पुलिस आरोपी तनवीर अख्तर की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने डोरंडा स्थित उसके आवास जाकर उसके परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की है, लेकिन तनवीर अख्तर की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि मॉडल के रांची आने के बाद उसकी मेडिकल जांच की जाएगी। मेडिकल जांच के बाद रांची सिविल कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया जाएगा।

क्या है मामला?
दरअसल, बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज का आरोप है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर खान ने यश बनकर उसे फंसाया और फिर लव-जिहाद का शिकार बनाया। मानवी ने बताया कि 2020 में वह रांची आई थी, जिसके बाद उसने यश मॉडलिंग एजेंसी में काम करना शुरू किया। फिर कुछ महीनों बाद मानवी को यह पता चला कि जिस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक को अब तक वह यश समझ रही थी उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है। मॉडल ने आरोप लगाया गया है कि तनवीर अख्तर धीरे-धीरे उसके साथ करीबियां बढ़ाने लगा और एक दिन उसे बेहोशी की दवा देकर उसके साथ आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह मानवी पर खुद से शादी और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। मॉडल ने बताया कि करीब डेढ़ साल काम के दौरान तनवीर ने न सिर्फ उसे प्रताड़ित किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं माॅडल ने आरोपी पर रेप करने का भी आरोप लगाया है।

आरोपी संचालक ने मॉडल के आरोपों से किया इनकार
मानवी ने कहा है कि वो तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। तनवीर उसके पीछे-पीछे मुंबई भी पहुंच गया। इस दौरान तनवीर ने मानवी का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा, जिसके बाद उसने परेशान होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मानवी ने यूट्यूब पर वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें मानवी ने कहा, "मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।" हालांकि, मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक मानवी के आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि मानवी ने ही धोखे से बिजनेस में घाटा कर दिया। वो उसके पास काम करती थी, इसलिए इंस्टीट्यूट के डेटा के बारे में भी उसे जानकारी थी। डेटा छिपाने के लिए ही वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस तरह का बयान दे रही है। आरोपी ने कहा कि मैं मुस्लिम हूं, उसे पता है कि आसानी से लव जिहाद का नाम देकर मुझे फंसा सकती है। मुझे देश के कानून पर भरोसा है कि न्याय होगा। वहीं, बीते दिनों झारखंड पुलिस ने मुंबई पहुंचकर पीड़िता से ब्यान लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static