Lok Sabha 2024: चुनाव प्रचार करने झारखंड आएंगे PM Modi, अमित शाह, CM Yogi समेत कई दिग्गज नेता

3/25/2024 11:25:30 AM

Ranchi: सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेता झारखंड आएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की भी झारखंड में प्रचार करने की योजना है।

दरअसल, झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से 11 सीटें बीजेपी की है। राज्य की भाजपा की योजना सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार रथ रवाना करने की है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के अलावा मध्यप्रदेश, बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी प्रचार करने जाएंगे। डिजिटल स्क्रीन के साथ यह रथ लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगा।

बता दें कि देशभर में 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। 4 जून को वोटों की गिनती होगी। झारखंड की बात करें तो यहां 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें 5 सीटें एसटी और एक सीट एससी के लिए आरक्षित है। झारखंड में कुल मिलाकर 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। झारखंड में चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें चरण में मतदान होगा। चार लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में पांचवें चरण का मतदान होगा। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होगा। राजमहल, दुमका और गोड्डा में 1 जून को सातवें चरण में मतदान होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static