धनबाद से BJP प्रत्याशी महतो ने जमशेदपुर से विधायक सरयू राय को भेजा कानूनी नोटिस, जानिए वजह

4/9/2024 12:50:42 PM

 

धनबादः झारखंड के धनबाद से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ढुलू महतो ने अपने खिलाफ 50 मामले लंबित होने के जमशेदपुर (पूर्व) के विधायक सरयू राय के आरोप के लिए उन्हें सोमवार को कानूनी नोटिस भिजवाया।

महतो के वकीलों ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। दूसरी तरफ राय ने बाघमारा के विधायक महतो को अपने खिलाफ मानहानि का मामला दायर करने की चुनौती दी। महतो के वकील नीरज कुमार बिशियार ने कहा कि रॉय का यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार है कि महतो के खिलाफ विभिन्न अदालतों में 50 आपराधिक मामले लंबित हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static